6:45 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी बीते दिनों कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 4 घायल, केंटर चालक पर रिपोर्ट दर्ज।


उझानी-बदांयू 4 जुलाई।

बदायूं-मथुरा मार्ग पर ग्राम इटऊआ के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला गंजशहीदा निवासी सचिन साहू अपनी पत्नी काजल, माता ओमवती और बहन सुधा के साथ कछला गंगा स्नान को जा रहे थे। तभी उझानी की ओर से आ रही कैंटर संख्या UP82AT3584 ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे चार लोग घायल हो गये।

घायलों को पहले उझानी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सचिन, काजल और ओमवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया। बाद में उन्हें बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका अब भी इलाज चल रहा है।

पीड़ित सचिन साहू की तहरीर पर कोतवाली उझानी में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस