7:02 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू डीएम का अल्टीमेटम- सड़क पर मक्का दिखी तो अफसर नपेंगे।


कल ही मक्का ने ली महिला की जान।

बदांयू 3 जुलाई।

सड़क पर फैली मक्का मौत बनकर दौड़ रही है। बाला किशनपुर की किताब श्री की बाइक 29 जून को मक्का पर फिसल गई और जान चली गई। इस मौत के बाद डीएम अवनीश राय का पारा चढ़ गया है।

01 जुलाई को जारी सख्त पत्र में डीएम ने लिखा- 24 जून को ही मक्का हटवाने का आदेश दिया था, लेकिन अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उसी लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया।

अब डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, सीओ, एसएसपी और लो.नि.वि. के इंजीनियरों को अल्टीमेटम दिया है। मार्गों से मक्का तत्काल हटवाएं। अब मक्का की वजह से हादसा हुआ तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे।

बारिश से पहले हर साल सड़कें खलिहान बन जाती हैं। फिसलन से बाइक सवार गिरते हैं, जानें जाती हैं। अफसर हर बार आदेश निकालकर फाइल दबा देते हैं। इस बार एक मौत के बाद डीएम ने सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सवाल ये है कि क्या इस बार सड़कें वाकई मक्का मुक्त होंगी, या फिर एक और आदेश कागजों में दफन हो जाएगा? डीएम की सख्ती के बाद

विज्ञापन एक्सप्रेस