

उझानी, बदायूं 2 जुलाई ।
पुलिस ने निर्माणाधीन हाईवे पर अपराध की फिराक में खड़े दो युवकों को तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ।
30 जून की रात उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र टीम के साथ कादर चौक रोड पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अढौली फाटक की तरफ निर्माणाधीन हाईवे पर घेराबंदी की। मौके से सौरभ पुत्र निरोत्तम निवासी अब्दुल्लागंज और गुड्डू अंसारी पुत्र कैसर अली निवासी मोहल्ला खमानी को पकड़ा गया।
तलाशी में सौरभ के पास से चाकू और गुड्डू के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दोनों का चालान किया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






