बदायूं
*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत यातायात के सुगम एवं सुदृढ़ संचालन हेतु भारी वाहनों का रूट डायवर्जन व्यवस्था।*
केशव गुप्ता
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 02.07.2026 व 03.07.2026 को दो पालियों में प्रथम पाली पूर्वान्ह 09.30 बजे से 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 14.30 बजे से 17.00 बजे तक तथा दिनांक 04.07.2026 को एक पाली में समय पूर्वान्ह 09.30 बजे से 12.00 बजे तक जनपद बदायूँ के 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा अपने निजी साधनों एवं अन्य साधनों द्वारा आया जायेगा, जिस कारण शहर बदायूँ में काफी भीड़-भाड़ होने की संभावना है। उक्त के दृष्टिगत यातायात के सुगम एवं सुदृढ़ संचालन हेतु भारी वाहनों की नो एन्ट्री निम्न प्रकार रहेगी।
*नो एन्ट्री का दिनांक व समय-*
दिनांक- 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 20.00 बजे तक ।
*जनपद में भारी वाहनों हेतु नो एन्ट्री स्थान-*
1- बिल्सी मोड़- भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
2- पटेल चौक – भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
3- मझिया मोड़- भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
4- केशव मण्डी चौकी- भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
5- बदायूँ बरेली बाईपास (बी.आर.वी. तिराहा) – भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
6- कुँवरगांव चौराहा- भारी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
