5:08 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -प्रतिबिंब पोर्टल पर पकड़ा गया साइबर ठग, एक नंबर से तीन लोगों को लगा चुका है चूना

बदांयू -प्रतिबिंब पोर्टल पर पकड़ा गया साइबर ठग, एक नंबर से तीन लोगों को लगा चुका है चूना।

साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, अंशुल सक्सेना पर वित्तीय फ्रॉड का आरोप।
बदांयू 30 जून।

गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल नंबर को ट्रेस किया है, जिससे तीन अलग-अलग लोगों के साथ साइबर फ्रॉड किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना में तैनात उपनिरीक्षक रजत यादव ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि 29 जून को वह I4C गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर मौजूद संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पोर्टल पर मोबाइल नंबर चालू मिला लोकेशन चेक करने पर नंबर बदायूं जनपद का निकला।

जब इस नंबर को समन्वय पोर्टल पर चेक किया गया तो पता चला कि इसी नंबर से तीन साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। NCRP शिकायत में यही नंबर आरोपी के तौर पर दर्ज है। जांच में सामने आया कि उक्त मोबाइल नंबर अंशुल सक्सेना के नाम पर है और इसी ने तीनों मामलों में वित्तीय फ्रॉड किया है।

उपनिरीक्षक रजत यादव की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अंशुल सक्सेना के खिलाफ साइबर अपराध का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस