बदांयू -9 साल की बच्ची लापता, दुकान पर गोली लेने गई थी।
सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस।
बदांयू 30 जून।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से 9 साल की बच्ची 28 जून की सुबह लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची पेट दर्द की गोली लेने दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
काफी तलाश के बाद 29 जून को मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल मामले की जांच कर रहे हैं।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
