बदायूं -पेट्रोल पंप से 60 लीटर तेल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।
गाड़ी से आए चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
बदांयू 30 जून।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर चोरों ने धावा बोलकर करीब 60 लीटर तेल चोरी कर लिया। पूरी वारदात पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दास ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप पर कार्यरत डाल सिंह शाक्य पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम व पोस्ट रमजानपुर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 जून की सुबह करीब पांच बजे पंप से 60 लीटर तेल की चोरी हुई।
डाल सिंह ने बताया कि चोरी की यह वारदात पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कैमरे में चोरी करने आई गाड़ी का नंबर साफ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने कोतवाली को दी तहरीर में चोर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजू राना को सौंप दी है। जांच अधिकारी मामले में CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गए हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
