1:29 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 50 एनबीडब्ल्यू वारंटी/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं

बदायूँ पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 50 एनबीडब्ल्यू वारंटी/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदभर में चला विशेष अभियान, गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में किया जाएगा पेश।

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 27/28 जून 2026 की रात्रि जनपदभर में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 50 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.