बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी पर संगठन के जिला अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार और अकारण हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिल्सी राजेश कुमार सिंह के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि 15 जून को प्रदेशभर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए थे। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष ने कायमगंज तहसील में ज्ञापन सौंपा था। आरोप है कि बाद में उन्हें फोन कर दोबारा तहसील बुलाया गया, जहां उनके साथ अभद्रता की गई और पुलिस हिरासत में लेकर अपमानित किया गया।
संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जिला अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप वापस लेने की मांग की है। यहां ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष बबलेश सिंह राठौर के साथ पदाधिकारियों से सौंपा।
अमियापुर से विकास मिश्रा की रिपोर्ट__
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







