4:28 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति अभियान के महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

मिशन शक्ति अभियान के महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
बिल्सी। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय सरल भाषा में समझाए। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों को जानने और उनका निर्भीक होकर उपयोग करने का आह्वान किया। महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, सविता देवी, पूजा चौधरी एवं कांस्टेबल कोशिंदर आदि मौजूद रहे।
अम्बियापुर से विकास मिश्रा की रिपोर्ट.

विज्ञापन एक्सप्रेस