घायल तड़पता रहा, उझानी CHC में डॉक्टर नदारद: वार्ड बॉय ने किया इलाज।
उझानी-बदांयू 24 जून।
उझानी बमनोसी मार्ग में सड़क पर फैली मक्का बनी जानलेवा,एक युवक बाइक फिसलने से घायल हो गया,और अस्पताल ने लापरवाही की हद पार कर दी। इमरजेंसी में चिकित्सक नदारद मिलने पर वार्डवाय ने ही मरहम पट्टी कर उसे रैफर सिल्प थमा दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकटिया निवासी 29 वर्षीय पान सिंह पुत्र किशन पाल आज सुबह मंदिर जा रहे थे। मंदिर मार्ग पर सड़क पर पड़ी मक्का पर बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और हाथ-पैर में गहरी चोटें आईं।

परिजन खून से लथपथ पान सिंह को लेकर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैकर भागे, लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली। घायल को तड़पता देख मजबूरन वार्ड बॉय को ही इलाज करना पड़ा। उसी ने प्राथमिक उपचार कर किसी तरह खून रोका।
इमरजेंसी जैसे संवेदनशील वार्ड में डॉक्टर का मौजूद न होना सीधे मरीज की जान से खिलवाड़ है। हालत गंभीर देख स्टाफ ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लोगों का कहना है सड़क पर मक्का फैलाने वाले बेलगाम, अस्पताल में डॉक्टर नदारद – उझानी CHC भगवान भरोसे। आखिर जिम्मेदार कौन?
राजेश वार्ष्णेय एमके



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

