अखाड़े से समाजसेवा तक पहचान बनाने वाले हरवंश यादव की वैवाहिक वर्षगांठ पर बधाईयों की बरसात।
उझानी-बदांयू 23 जून।
माटी के लाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख और जिला केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान हरवंश यादव की शादी की सालगिरह पर पूरा क्षेत्र शुभकामनाओं से सराबोर हो गया। बदायूं एक्सप्रेस टीम समेत खेल और राजनीति जगत की हस्तियों ने उनके उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।
साईं बाबा और खाटू श्याम जी का आशीर्वाद आप दोनों पर अनवरत बरसता रहे। प्रभु से यही प्रार्थना है कि आपका साथ जन्मों जन्मों तक अटूट रहे और जीवन का हर पड़ाव सुख, समृद्धि और सम्मान से भरा हो।
हरवंश यादव ने जिला केसरी बनकर बदायूं का नाम रोशन किया और ब्लाक प्रमुख रहते हुए गांव की तरक्की के लिए कई ऐतिहासिक काम किए। अखाड़े की मिट्टी से निकलकर जनसेवा की राह चुनने वाले यादव दंपती आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
सालगिरह पर विधायक, प्रधान, समाजसेवी और खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया और फोन के जरिए बधाई दी। लोगों ने कहा कि आपका जोड़ा हमेशा यूं ही हंसता-मुस्कुराता रहे।
बदायूं एक्सप्रेस टीम आपके वैवाहिक जीवन के सुनहरे कल की मंगलकामना करती है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
