11:12 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में प्रवेश प्रारंभ

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 22 जून 2026 से प्रथम चरण के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है| महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश के प्रथम दिवस बी. ए. में 61, बी. कॉम. में 10 तथा बीएससी. बायो में 22 छात्राओं ने प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली है | इस चरण में काउंसलिंग की अंतिम तिथि प्राचार्य द्वारा 25 जून निर्धारित की गयी है| बी.ए. एवं बी.एससी. गणित संवर्ग की काउंसलिंग डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा बी.एससी. बायो संवर्ग एवं वाणिज्य की काउंसलिंग डॉ. बृजेश कुमार द्वारा की जा रही है| प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग के उपरांत छात्रा द्वारा शुल्क जमा करने के पश्चात्‌ ही उसके प्रवेश को पूर्ण माना जाएगा| आज की प्रवेश प्रक्रिया में डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम एवं श्री रोहित कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ |

विज्ञापन एक्सप्रेस