11:52 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जिरौली के श्री युगल सरकार मंदिर में नवम वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन

जिरौली के श्री युगल सरकार मंदिर में नवम वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन।

उझानी (बदायूँ) 22 जून ।

बदांयू रोड स्थित गांव जिरौली के श्री गिर्राजधरण गोवर्धन महाराज एवं श्री बाँके बिहारी जी की अनुकम्पा से मंदिर श्री युगल सरकार (श्री राधा-कृष्ण जी) में विग्रह के नवम वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुन्दरकाण्ड पाठ से होगा। 23 जून, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ प्रारंभ होगा। मुख्य आयोजन 24 जून, बुधवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर संपन्न होगा। इस दिन प्रातः 9 बजे अखंड पाठ का समापन, 10 बजे अभिषेक एवं पुष्प अभिषेक, 11 बजे यज्ञ-हवन तथा दोपहर 12:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 4 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव में क्षेत्र के सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु चरण सेवक डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा एवं राजकुमार शर्मा व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.