उझानी में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 52 ताश पत्ते व 870 रुपये बरामद
।
उझानी, बदायूँ 14 जून ।
कस्बा उझानी में बरी बाईपास चौराहे के पास संजरपुर रोड नई बस्ती में दीवार की आड़ में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। उपनिरीक्षक सुरेशपाल मय टीम ने मौके से 52 ताश के पत्ते व जामातलाशी में 870 रुपये बरामद किए।
पकड़े गए आरोपी परवेज, चांद बाबू व लईक अहमद निवासी बहादुरगंज कस्बा उझानी के हैं। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया। बरामद माल सील कर दिया गया है।
—
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

