3:06 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

“सरकार जनता के द्वार” – उझानी में लगा जनकल्याण शिविर, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया उद्घाटन

“सरकार जनता के द्वार”: उझानी में लगा जनकल्याण शिविर, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया उद्घाटन

उझानी बदांयू 14 जून।

“जब सरकार जनता के द्वार पहुंचती है, तब विकास का विश्वास और मजबूत होता है।” इसी संकल्प के साथ उझानी ब्लाक मुख्यालय पर भव्य जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे, यही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविर इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

मंत्री ने स्वास्थ्य मेले में मौजूद डॉक्टरों से भी बात की और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कई लाभार्थियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र और पोषण किट वितरित किए गए।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि और बैंकिंग से जुड़े विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि जब सरकार खुद चलकर जनता के बीच आती है तो भरोसा अपने आप बढ़ जाता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस