उझानी में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 20 पव्वे बरामद।
उझानी (बदायूं)13 जून ।
कोतवाली पुलिस ने तेहरा रोड पर ठिरिया मोड़ के पास छापा मारकर एक व्यक्ति को 20 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंगूरी मार्का के टेट्रा पैक बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह के अनुसार 13 जून को सुबह वह कांस्टेबल सुमित सिंह व गौरव जादौन के साथ वारंट तामील व जांच के लिए गांव अठौली जा रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ठिरिया मोड़ के पास एक व्यक्ति थैले में शराब के पव्वे लेकर बेचने की फिराक में बैठा है।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ठिरिया मोड़ से पहले पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम देशराज जाटव पुत्र मलखान निवासी ग्राम तेहरा, बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से देशी शराब अंगूरी मार्का के 20 पव्वे बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर वह दिखा नहीं सका।

पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
