11:51 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

बदायूं

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 64/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्ता सावित्री पत्नी सुरेश निवासी वार्ड संख्या-06, कस्बा मुड़िया धुरैकी, थाना फैजगंज बेहटा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद महिला अभियुक्ता को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.