11:34 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

उघैती पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उघैती पुलिस को सफलता मिली है। थाना उघैती पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्त मनवेन्द्र सिंह पुत्र सालिक राम निवासी ग्राम बरवारा, थाना उघैती को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 23468/24, धारा एमवी एक्ट के तहत वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस