कछला में स्कूल के खंडहर में मिली 65 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
उझानी-बदांयू 9 जून।
थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला में मंगलवार को राधेलाल इंटर कॉलेज के खंडहर छात्रावास के कमरे में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है।
सूचना पर उझानी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और महिला की शिनाख्त के लिए सरगर्मी से जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
