8:19 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गांव प्रह्लादपुर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 1 जून की सुबह करीब 10 बजे घर पर मौजूद थी। इसी दौरान वह बिना बताए कहीं चली गई। जब वह खेत से वापस लौटे तो पुत्री घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

परिजनों के अनुसार शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया, जिस पर उनकी पुत्री ने बात की और कुछ ही क्षण बाद कॉल कट गया। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस