5:06 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

उझानी में चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर।

उझानी बदायूं 2 जून ।

मायके जा रही एक 26 वर्षीय महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे स्थित बुटला बोर्ड गांव के पास हुई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कासगंज जिले के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के धर्मपुर गंजडुंडवारा गांव निवासी अंजलि उम्र 26 वर्ष अपने पति रघुवीर के साथ बाइक से बदायूं के दातागंज स्थित अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान उझानी थाना क्षेत्र के बुटला बोर्ड गांव के पास अचानक अंजलि चलती बाइक से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अंजलि को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चिकित्सकों ने अंजलि की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस