6:58 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन की बैठक

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं की बैठक आज दिनांक 2-6-2026 को स्थान कोषागार कार्यालय स्थित पेन्शनर्स भवन में आठवें बेतन आयोग की मांगों एबं पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर पार की लडाई का बिगुल फूंका गया, बैठक की अध्यक्षता ऐसोसियेशन के जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की एबं संचालन जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रान्तीय पर्यवेक्षक कबि माधब मिश्र रहे, बिशिष्ट अतिथि कर्मचारी नेता राजेशकुमार जौहरी, श्री रबीन्द्रमोहन सक्सेना, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा, ब्रिजेश कुमार चौहान, सुभाष चंद्र शर्मा, आर के मिश्र रहे।
मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कबि माधब मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक मत से सांसदों, राज्यसभा सदस्यों ,बिधानपरिषद सदस्यों, बिधायकों का बेतन एबं पेंशन भत्ता बढाये जा सकते हैं तब कर्मचारियों एवं पेन्शनर्स को 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आठबें बेतन आयोग के सभी लाभांश क्यों नहीं दिये जा सकते , इस पर केन्द्रीय मंत्री को स्पष्ट जबाब देना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि किसी भी सेवानिवृत्त साथी की समस्या बर्दाश्त नहीं की जायेगी ,चाहें अनशन ही क्यों न करना पडे।
बिशिष्ट अतिथि श्री राजेशकुमार जौहरी ने राशिकरण की मांग उठाते हुए कहा जब कर्मचारी से 10 साल 6 माह में कटौती पूर्ण हो जाती है तब 15 साल क्यों ?
अति बिशिष्ट रबीन्द्रमोहन सक्सेना ने कहा
उजाला अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो।
न जाने किस गली में जिन्दगी की शाम हो जाय ।।
जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय ने कुशल संचालन करते हुए आगामी संघर्ष का आवाहन किया ।
मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने जिलाध्यक्ष को अपनी समस्या से अवगत कराया ।
बैठक में श्रीमान हरिओम सिंह, गिरिराज किशोर गुप्ता, प्रभाकर मिश्र, सतेन्द्रशाक्य, जफरसावरी, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती आयशा प्रबीन, श्रीमती शकुन्तला देबी, श्रीमती मधूरानी, श्रीमती सर्वेश कुमारी, श्रीमती बदरूननिशा, इरफान हुसैन, नरेशचन्द्र, आर के मिश्र ,लाडले बाबू, रामनिवास बर्मा, ऐम पी सिंह, हरिओम सक्सेना, बीरपालसिंह आदि बिभिन्न बिभागों के सेवानिवृत्त साथी उपस्थित रहे ।
मोहन स्वरूप गुप्ता
जिलाध्यक्ष
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं ।
9058721291

विज्ञापन एक्सप्रेस