बदायूं
पुलिस का बैंक सुरक्षा अभियान: अलापुर पुलिस ने बैंक और एटीएम पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
केशव गुप्ता
अलापुर (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अलापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न बैंकों, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में गहन निरीक्षण और चेकिंग की।
पुलिस ने बैंक परिसरों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
थाना अलापुर पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी ली तथा ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



