11:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी को मिला नया ‘विकास सारथी’, ईओ मणि सैनी संभालेंगे नगर पालिका की कमान

उझानी को मिला नया ‘विकास सारथी’, ईओ मणि सैनी संभालेंगे नगर पालिका की कमान।

सफाई व खाद्य निरीक्षक का मुज्जफर नगर हुआ तबादला।

उझानी बदांयू 1 जून।

इंतजार खत्म करीब एक साल से अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रही उझानी नगर पालिका को अब अपना पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी मिल गया है। शासन ने जहांगीराबाद नगर पालिका के ईओ मणि सैनी का तबादला कर उझानी भेजा है।

डबल जिम्मेदारी से मिलेगी मुक्ति- पिछले एक साल से उझानी नगर पालिका का अतिरिक्त चार्ज बदायूं के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी संभाल रहे थे। एक साथ दो पालिकाओं का बोझ उठाने से विकास कार्यों की रफ्तार भी सुस्त थी। अब मणि सैनी के आने से बदायूं ईओ को राहत मिलेगी और उझानी को फुल टाइम अफसर।

जहांगीराबाद में छोड़ी छाप-मणि सैनी ने जहांगीराबाद में तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा किया है। उनके कामकाज के चर्चे सोशल मीडिया पर भी हैं।

शासन से तबादला आदेश जारी होने के बाद भी मणि सैनी ने अभी उझानी में पदभार नहीं संभाला है। एक-दो दिन में उनके आने की पूरी संभावना है।

उझानी में साफ-सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे लंबे समय से अटके हैं। नए ईओ से शहरवासियों को विकास की गाड़ी पटरी पर आने की उम्मीद है।

वही शासन से नगर पालिका के सफाई व खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी का भी तबादला ग़ैर जनपद असोली नगर पालिका परिषद जिला मुज्जफरनगर में हो गया है, फिलहाल उन्होंने अभी दूसरी जगह चार्ज नहीं लिया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.