बिल्सी में छात्रा से छेड़छाड़: आरोपी जुनैद के खिलाफ FIR दर्ज।
बिल्सी बदायूं 25 मई 2026।
बिल्सी में कॉलेज से घर लौट रही BA की छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दिनदहाड़े रास्ते में छात्रा का हाथ पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी।
25 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय की छात्रा घर लौट रही थी। तभी खैरी गांव निवासी 27 वर्षीय जुनैद पुत्र रहीस अहमद पीछे से आया और छात्रा का हाथ पकड़कर बोला “कहां चलना है, छोड़ दूंगा”। विरोध करने पर गालियां दीं और धमकाकर भाग गया।
छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी पहले भी कॉलेज आते-जाते समय अभद्र टिप्पणी करता था। घटना के बाद मां-बेटी सीधे बिल्सी थाने पहुंची और तहरीर दी।
बिल्सी थाना पुलिस ने तहरीर मिलते ही जुनैद के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

