11:53 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी बना ‘अंधेरा प्रदेश’: अफसरों की लापरवाही से 4 दिन से ब्लैकआउट

उझानी बना ‘अंधेरा प्रदेश’: अफसरों की लापरवाही से 4 दिन से ब्लैकआउट।

उझानी बदायूं 23 मई ।

गर्मी से हाहाकार और बिजली विभाग के अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उझानी 4 दिन से अंधेरे में डूबा है। वजह? विभाग का ‘ऐतिहासिक’ कारनामा।

‘जुगाड़’ ट्रांसफार्मर फेल, जनता बेबस

XEN साहब का कबूलनामा सुनिए- “जो 5 MVA ट्रांसफार्मर आया, वो रिपेयरिंग वाला है। वोल्टेज नहीं निकल रहा।” अब बरेली से ‘स्पेशल टीम’ का इंतजार है। यानी उझानी की किस्मत अब बरेली के भरोसे।

JE बोले- ‘तारीख पे तारीख’

JE अविनाश कुमार का जवाब और लाजवाब है: “सहसवान से ट्रांसफार्मर मंगवा रहे हैं। पर कब आएगा, कब लगेगा, कुछ फिक्स नहीं।” मतलब जनता ‘तारीख पे तारीख’ लेती रहे।

लोड 10 MVA, लगाया 5 MVA क्यों?

करोड़ों का सवाल यही है। जब उझानी को 10 MVA चाहिए, तो आला अफसरों को बताया क्यों नहीं गया? 4 दिन से फैक्ट्रियां बंद, दुकानें ठप, घरों में बच्चे रो रहे। इस नुकसान का हिसाब कौन देगा?

ना नेता बोले, ना अफसर डोले

जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त वादों की ‘बिजली’ गिराते हैं, अब गायब हैं। अफसर सही जवाब तक नहीं दे रहे। उझानी की गलियों में बस एक ही नारा गूंज रहा है: जनता त्रस्त, अफसर मस्त।

_राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.