6:23 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: नपा के लिपिक ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर 50 हजार मांगने का आरोप लगाया

उझानी: नपा के लिपिक ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर 50 हजार मांगने का आरोप लगाया।

SSP बदायूँ से शिकायत, रिटायरमेंट से पहले झूठे केस में फंसाने का जताया डर।

उझानी बदांयू 20 मई।

नगर पालिका परिषद उझानी के लिपिक मुकेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को शिकायती पत्र देकर कोतवाली में तैनात क्राइम ब्रांच के “एक इंस्पेक्टर” पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

बताते हैं कि मुकेश शर्मा 30 जून 2026 को नगर पालिका से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। पालिका के निलंबित चौकीदार नफीस अहमद की फर्जी इंटरमीडिएट मार्कशीट का मामला 28 अप्रैल 2026 को कोतवाली उझानी में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराया गया था। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को सौंपी गई थी।

शिकायती पत्र के अनुसार, 13 मई को एक सिपाही लिपिक मुकेश शर्मा को इंस्पेक्टर से मिलवाने कोतवाली ले गया,उस समय नगर पालिका का एक कर्मचारी” भी मुकेश शर्मा के साथ मौजूद था। इंस्पेक्टर ने मुकदमा से संबंधित कागजात मांगे,आरोप है कि वहां “इंस्पेक्टर” ने सिपाही को इशारा करवाकर 50,000 रुपये देने को भी कहा।

मुकेश शर्मा का कहना है कि 15 को नफीस अहमद केस के काग़ज़ दफ़्तरी कुंवरसेन द्वारा इंस्पेक्टर क्राइम को भेजे तब भी इंस्पेक्टर ने कहा मुकेश शर्मा से कह देना जिस काम की कहा है, वह करे वर्ना लफड़े में पड जाएंगे। अगली बार उन्हें ही भेजना,जब उन्होंने रूपए देने से इनकार किया और कहा कि “FIR नगर पालिका ने कराई है, मैं पैसे क्यों दूं? मैं उच्च अधिकारियों को बता दूंगा”, तो उन्हें “उच्चाधिकारियों से मत कहना” कहकर मना किया गया।

मुकेश शर्मा ने पत्र में लिखा है कि उन पर रिटायरमेंट से पहले दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें आशंका है कि रिश्वत न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है।

मुकेश शर्मा ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस