3:17 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बाइक टक्कर: इलाज के दौरान युवक की मौत, केस दर्ज

उझानी में बाइक टक्कर: इलाज के दौरान युवक की मौत, केस दर्ज।

उझानी-बदांयू 18 मई।

बदायूं के उझानी में 29 अप्रैल 2026 को बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू के पास दो बाइकों की टक्कर में घायल हितेश कुमार की 7 मई को बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

हितेश शाम 7:30 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। बाइक UP24Y4905 के चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हितेश के साथ नत्थूलाल भी घायल हुए थे।

पत्नी सर्वेश कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस