6:26 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -एसडीएम की दो टूक: ‘त्योहार में टशन दिखाया तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा

त्योहार में टशन दिखाया तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा!

बिल्सी में गरजे अफसर, बोले- नई परंपरा डाली तो लगेगा NSA, डीजे बजाया तो जब्त होगा सामान।

बिल्सी बदांयू 16 मई ।

त्योहार आते ही बिल्सी के अफसर एक्शन मोड में आ गए। शनिवार को शांति समिति की बैठक में एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने ऐसा फरमान सुनाया कि हुड़दंगियों के पसीने छूट गए।

एसडीएम ने मंच से गरजते हुए कहा, “सुन लो साफ-साफ… त्योहार सिर्फ बाप-दादा के जमाने वाली परंपरा से मनेगा। जिसने नई लकीर खींचने की कोशिश की, उसकी खैर नहीं। माहौल बिगाड़ा तो सीधा जेल, जरूरत पड़ी तो NSA भी ठोक देंगे!”

बैठक में सीओ के.के. तिवारी ने भी तेवर दिखाए। बोले- “संवेदनशील इलाकों में खाकी का पहरा होगा। सीसीटीवी की तीसरी आंख सब देख रही है।” कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने डीजे वालों को चेताया, “रात 10 के बाद डीजे की आवाज आई तो मशीन थाने में बजेगी और मालिक हवालात में!”

बैठक में दोनों समुदायों का जमावड़ा था। एक तरफ जामा मस्जिद के शाही इमाम असरारउल हक, डॉ. फहीम खान, डॉ. हैदर अली खान, पूर्व प्रधान अबरार खान, अफजल खान बैठे थे तो दूसरी तरफ गोपाल दास स्वामी, तेज प्रताप सिंह, गोपाल वार्ष्णेय ने मोर्चा संभाला। सबने हाथ उठाकर कहा- “साहब, बिल्सी की गंगा-जमुनी तहजीब में कोई खलल नहीं डालने देंगे।”

एसडीएम ने फेसबुक-व्हाट्सएप के ‘योद्धाओं’ को भी चेतावनी दे डाली। बोले, “भड़काऊ पोस्ट डाली तो साइबर सेल घर तक पहुंचेगी। फिर न फेसबुक बचेगा न व्हाट्सएप… सीधे लॉकअप का रास्ता दिखेगा।”


अमन वार्ष्णेय

बिल्सी -एसडीएम की दो टूक: ‘

विज्ञापन एक्सप्रेस