बदायूँ पुलिस का शांति व्यवस्था अभियान, 12 गिरफ्तार
बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना जरीफनगर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि थाना बिसौली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना उघैती पुलिस ने 2 लोगों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अमन-चैन बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
केशव गुप्ता
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

