उझानी में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी के बाद, दिन में छाया अंधेरा।
उझानी बदायूं 13 मई ।
पश्चिमी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उझानी क्षेत्र में भी दिखा। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक तेज आंधी के साथ-साथ अंधेरा छा गया।
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी हवाओं से आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा।

पिछले एक हफ्ते से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। उझानी-बदायूं मार्ग पर कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 48 घंटे बाद फिर पारा चढ़ेगा। मई के तीसरे हफ्ते में तापमान 4-5°C तक उछल सकता है और बदायूं जिले में 45°C तक पहुंचने की संभावना है।
—
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






