9:52 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पेट्रोल पंप पर खड़ी कैंटर गाड़ी से 330 लीटर डीजल गायब, पुलिस ने जांच शुरू की

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र स्थित दिधौनी पेट्रोल पंप पर खडी एक कैंटर गाडी से करीब 330 लीटर
डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए डीजल की कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना देर रात की है,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फटेज खंगाली जा रही है।
पीड़ित अनवर मलिक पुत्र अबरार मलिक अपनी कैंटर गाडी लेकर दिधौनी पेटोल पंप पर रुके थे। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने रात के समय गाडी की टंकी का ताला या पाइप खोलकर उसमें भरा सारा डीजल निकाल लिया। सुबह जब चालक को घटना की जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पेट्रोल पंप जैसे सूरक्षित माने जाने वाल स्थान पर इस तरह की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों तक पहुचा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस