अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित


उझानी-बदांयू 30 अप्रैल।
आज नगर के नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इन्टर कालेज में विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेघावी छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने फूल माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया ।
प्रधानाचार्या ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में कालेज का परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में उप प्रधानाचार्या वसीम निगहत खानम ने भी सभी मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा,मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम,राजकुमारी पाल,मुस्कान शर्मा, प्रेम लता शर्मा, शालनी वार्ष्णेय ,पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
