7:35 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भारतीय भारतीय किसान यूनियन भानू ने बिजलीघर पर दिया धरना, प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन

उझानी में भारतीय भारतीय किसान यूनियन भानू ने बिजलीघर पर दिया धरना, प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन।

उझानी-बदांयू 28 अप्रैल।

भारतीय किसान यूनियन भानु की बदायूं की टीम जिला अध्यक्ष अतुल तोमर की अगुवाई पर जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर के नेतृत्व में किसान साथियों के साथ बिजली विभाग उझानी अधिशासी अभियंता और sdo उझानी के खिलाफ उग्र धरना प्रदर्शन किया।

भाकियू का उग्र प्रदर्शन देख मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम भी आ गई । किसानों की समस्या का विद्युत विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव हसूपुर बहेडिया को 37 नलकूपों पर बितरोई फीडर से बिजली जाती थी,लोड अधिक होने से 17 अप्रैल को मुजरिया फीडर से जोड़ने का आदेश हुआ,मगर लाइनमैन ने कुछ लोगों के नलकूपों की बिजली लाइन उतार ली। व दो पोल क्षतिग्रस्त कर दिए इससे गांव के किसान परेशान हैं।

गांव में किसानों की जो बिजली लाइन काटी गई है। वह 24 घंटे के अंदर जोड़ी जाऐ जिससे वह अपनी सूखती फसलों की सिंचाई कर सकें।अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सेकंडों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस