उझानी वालों को जल्द मिलेगी बिजली कटौती से राहत, वर्मा जी के प्रयास से आया ट्रांसफाॅर्मर।
आज सुबह से लगाने की प्रक्रिया शुरू, जेई समैत स्टाफ जुटा।
उझानी-बदांयू 28 अप्रैल।
केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को नगर की जनता को बिजली की अघोषित कटौती इतनी खली कि उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर 5 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था एक दिन में सुल्तानपुर से मंगा कर पूरी कर दी। आज सुबह से बिजली कर्मचारी उसे लगाकर शहर की बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने को प्रयासरत हैं।

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि पांच दिनों पहले 5 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने से शहर में बिजली बेपटरी हो गई। नगर की जनता माननीय वर्मा जी की ओर ताकने लगी। बंटी ने अरूणाचल प्रदेश में होने के बावजूद केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को बिजली की गंभीर समस्या से अवगत कराया तो वर्मा जी ने वहीं से एक्सईएन व अन्य उच्चाधिकारियों से लखनऊ वार्ता कर सुल्तानपुर से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई।

आज तड़के ट्रांसफार्मर आने पर बिजली कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली व उसे जल्द शुरू करने को प्रक्रिया आरंभ कर दी। जिससे जनता को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
