1:15 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बेहटा गुंसाई में श्याम गुणगान महोत्सव पर निकाली निशान यात्रा

बेहटा गुंसाई में श्याम गुणगान महोत्सव पर निकाली निशान यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में सप्तम श्री श्याम गुणगान महोत्सव एवं द्वितीय श्री खाटूश्याम जी प्राण प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। चमत्कारी श्री खाटूश्याम जी मंदिर धाम पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्य नवीन कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे निशान पूजन के साथ हुई। इसके बाद गांव में भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु जयकारों के साथ पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बनाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए और वातावरण श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे आयोजन में विशेष धार्मिक आभा देखने को मिली। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्री खाटूश्याम जी के भजनों में लीन नजर आए। जगह-जगह गांव में यात्रा का लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन एक्सप्रेस