बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शुक्रवार को बिल्सी के गल्ला मंडी गेस्ट हाउस पहुंचकर भाजपा विधायक हरीश शाक्य
से शिकायत की। शिकायतों के बाद विधायक ने बिजली
विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्बाध
बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दीननगर शेखपुर निवासी केदारनाथ ने बताया कि इन
दिनों हो रही भारी बिजली कटौती के कारण सिंचार्ड के
अभाव में मक्का की फसल सूख रही है, जिससे किसान
बेहद परेशान हैं। सिरसौल ग्राम प्रधान सोनी सिंह ने भी गांव में बिजली आपूर्ति होने से लोगों को हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी और मोहित गुप्ता ने बिल्सी नगर में बिजली कटौती की शिकायत की।
लगातार मिल रही शिकायतों के मह्वेनजर, विधायक
हरीश शाक्य ने बदायं के एक्सईएन नागेंद्र सिंह, बिल्सी
के उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत और जेई गजेद्र पाल
के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए
कि बिजली आपर्ति बिना किसी कटौती के की जाए।
विधायक ने परेशान किसानों को आश्वासन दिया कि बिजली कटौती परी तरह बंद होगी और सभी किसानों को भरपूर मात्रा में बिजली मिलेगी। इस अवसर पर बिल्सी एसडीएम राजेश कुमार सिंह, एक्सईएन नागेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत, जेई गजेंद्र पाल, नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर ,विनोद पालीवाल, मुकेश चौहान, हरिओम राठौर सागर और प्रखर महेश्वरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



