8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

इंटरमीडिएट जिले में सातवां, उझानी टाॅपर बना एमजीपी काॅलेज का हिमांशु बघैल

इंटरमीडिएट जिले में सातवां, उझानी टाॅपर बना एमजीपी काॅलेज का हिमांशु बघैल।

उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

नगर के महात्मा गांधी नगरपालिका इंटर कॉलेज के होनहार छात्र हिमांशु बघैल ने उझानी के साथ ही काॅलेज का नाम रोशन किया उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 अंकों में 444 अंक पाकर 88.80% अंक पाकर जिले में सातवां वही उझानी में पहला स्थान प्राप्त किया है। हिमांशु की कामयाबी पर उसके घर सहित कालेज में खुशी का माहौल है।

हिमांशु कादरचौक क्षेत्र के गांव भूडा भदरौल के किसान नेत्रपाल का पुत्र है, हिमांशु की मां सुदामा ग्रहणी है। काॅलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने हिमांशु बघैल की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है। कहा कि कालेज आने पर उसका सम्मान किया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस