उझानी-लडकी की चार दिन बाद आनी थी बारात, ज़ेवर सहित नो लाख लेकर ले गया पडौसी, चार पिता-पुत्र नामजद।
उझानी-बदांयू 21 अप्रैल।
नगर के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि मेरी भतीजी की 22 अप्रैल को बारात आनी थी। मगर 18 अप्रैल को पडौसी अपने पिता व भाईयों की मदद से लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की साथ में शादी को बने कीमती सोने-चांदी के ज़ेवरात सहित नो लाख रुपए नकद भी साथ ले गई है।
आरोप है कि आशीष ने अपने भाई मनीष, अभिषेक व पिता दयाराम की मदद से 18 अप्रैल को लड़की को अपनी चिकनी-चुपडी बातों में उलझाकर कहीं भगा ले गया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर सुरेशपाल सिंह को सोंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
