हाथरस में सनसनी: बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को जिंदा जलाया, गिरफ्तार
हाथरस में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्खास्त सिपाही रामवीर ने एक भिखारी को जिंदा जला दिया।
आरोपी रामवीर पर पहले से 13 मुकदमे दर्ज थे और वह 2013 में पुलिस सेवा से बर्खास्त हो चुका था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मौत दिखाने की साजिश के तहत भिखारी को जलाया और अपना आधार व मोबाइल उसके पास रख दिया।
जलाते समय आरोपी के हाथ भी झुलस गए, जिससे पुलिस को सुराग मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना हाथरस रोड हाल्ट स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






