7:36 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

रेलवे सभागार में भारत रत्न बाबा साहब को दी श्रद्धाँजलि

रेलवे सभागार में भारत रत्न बाबा साहब को दी श्रद्धाँजलि।

बरेली 15 अप्रैल ।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कार्मिक विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्म दिवस के उपलक्ष में आज मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित ’’जन्म दिवस’’ समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित मंडल के शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा रेल कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धाँजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने बताया कि न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रुप में बाबा साहेब का योगदान आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका जीवन हमें याद दिलाता हैं कि प्रगति और सम्मान हर व्यक्ति का अधिकार है और समानता और सेवा राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। डाॅ. अंबेडकर वंचितों के उत्थान के लिए बुनियादी ढ़ांचे और आर्थिक विकास की शक्ति में विश्वास करते थे।

आज हम उनके बतायें गये मार्ग एवं नियमों के तहत उच्च-नीच का भेद-भाव किये बिना रेल की कार्यप्रणालियों में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

अपर मंडल रेल प्रंबधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल परिरचालन प्रबंधक विजय कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी बबलु एवं एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन एवं अन्य यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने उद्गार व्यक्त करते हुए बताया कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा की शक्ति में ढृढ़ विश्वास रखते थे। उन्होंने जाति की बेड़ियों को तोड़ने और शिक्षा, सामाजिक सुधारों और समान अधिकारों के माध्यम से हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था को आकार देने में बाबा साहेब की सक्रिय भूमिका के बिना, पुराने और पुरातन विचारों से आगे बढ़कर देश को विश्व की सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाना लगभग असंभव होता। उन्होंने महिलाओं के अधिकार एवं विकास पर भी बहुत काम किया।

उनके मूल मंत्र थे-‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।‘‘ उनके बताये गये मार्गों पर चल कर हम उनकी सच्ची श्रद्धाँजलि अर्पित कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस