उझानी- सभासदों ने पुरानी अनाज मंडी में दुकानें बनवाने की मांग की।
20 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सोंपा,कहा अतिक्रमण हटाकर मार्केट बनवाने का किया जाऐ प्रस्ताव।

उझानी-बदांयू 14 अप्रैल।
नगरपालिका परिषद के 20 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल से मांग की है कि पुरानी अनाज मंडी में पड़ी पालिका की ज़मीन पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। उसे हटवाकर दुकानें बनवाने का प्रस्ताव लाया जाऐ। जिससे बेरोजगारों को काम के साथ ही नगरपालिका की आमदनी में इजाफा हो सके।
सभासद मीर जहां बैगम की अगुवाई में सुनीता देवी,राजबती,राखी,सोनल,इसरार अहमद, प्रेमचंद, आदित्य शर्मा, कृष्ण भगवान यादव, मुन्नी देवी,नफीस अहमद, रक्षपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, अमित शर्मा,ममता देवी, रामादेवी,हीराज बैगम, अविनाश शर्मा, ने पालिकाध्यक्ष को दिऐ ज्ञापन में लिखा है।
कि कुछ साल पहले 250 दुकानों का कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हुआ था किन्हीं कारणवश वह निरस्त हो गया। हम सभी मांग करते हैं कि पुरानी अनाज मंडी को अतिक्रमण मुक्त कर दुकानों का निर्माण कराया जाऐ।
कहना है कि पुरानी अनाज मंडी की जगह पर पूर्ण रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है जहां से पैदल निकलना भी दूभर है। इसलिए मार्केट बना कर बेरोजगारों को काम भी मिलेगा। व दुकानों से मिलने वाले किराऐ से नगर पालिका की आमदनी भी बढ़ेगी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






