उझानी आईजीआरएस पोर्टल पर दुकानदार ने की अतिक्रमण की शिकायत।
उझानी-बदांयू 14 अप्रैल।
पुरानी अनाज मंडी निवासी संजीव कुमार जैन ने अतिक्रमण की शिकायत आईजी आरएस पोर्टल पर की है।
संजीव जैन ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी मे मेरी खाद की दुकान है मेरी दुकान के आगे कुछ लोगों ने खोखे लगा लिए हैं हटाने की कहो तो झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। एक दो बार झगड़ा भी हो चुका है।


पिछले माह उन्होंने नगर पालिका व मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा था मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संजीव जैन ने बताया कि कोतवाली पुलिस को भी शिकायत कर चुका हूं कहीं सुनवाई नहीं होती। मेरी दुकान पर ग्राहकों को आने की जगह तक नहीं बचती।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






