– छात्रा अंशिका को प्रथम पुरस्कार साइकिल, मुस्कान को द्वितीय पुरस्कार कुर्सी सेट, आलिया को तृतीय पुरस्कार में फर्राटा पंखे से नवाजा गया। 453 बच्चे हुए सम्मानित।
बदायूं : श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज ललुआ नगला असरासी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के विजेता अंशिका को प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे देश का गौरव है। महान लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है, भावनाएं शुद्ध होती हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सूरज पाल शाक्य ने कहा कि बच्चे अपनी शक्ति को पहचानें और श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित करें।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में संविलियन विद्यालय मल्लमाई की छात्रा अंशिका को सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। संविलियन विद्यालय असरासी की छात्रा मुस्कान को द्वितीय पुरस्कार में कुर्सी सेट, संविलियन विद्यालय जलालपुर की छात्रा आलिया को तृतीय पुरस्कार में फर्राटा पंखा मिला से नवाजा गया।
विद्यालय के व्यवस्थापक माधव सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 501 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संविलियन विद्यालय असरासी, मल्लामई, जलालपुर, बारार्चिरा, रमजानपुर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, पसेई, रेवा, सिवाया, हमिदपुर और प्राथमिक विद्यालय ललुआनगला, ढडूनगला, गरौलिया, मोहन नगला, कलुआ नगला, लोकी नगला, इस्माइलपुर, भदरौलिया के विजेता 453 छात्र-छात्राओं को प्रबंधिका मोरकली, मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार राजपूत, संजीव कुमार शर्मा, विद्यालय संस्थापक अशोक कुमार, व्यवस्थापक माधव सिंह, प्रधानाचार्य अजब सिंह ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर चरन सिंह शाक्य, हर विलास, जोगेंद्र पाल, ओंकार, संगीता, कामिनी रानी, किरण कुमारी, सर्वराज सिंह, निशा, जगपाल, जगतपाल, शीतल, सुषमा, सरोज, ममता, अंकित, बृजेश कुमार, वीरेश पाल, भरे, ऋषिपाल, मोहकम, मुरारी लाल, बालकराम, वीर सिंह, बनवारी लाल, कुंवर पाल, जोरावर आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

