उझानी में चालू है पर्ची सट्टा, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया।
उझानी-बदांयू 6 अप्रैल।
उझानी नगर में खुलेआम पर्ची सट्टा चालू है यह हम नहीं पुलिस की दर्ज एफआईआर व एक सटोरिए की गिरफ्तारी दर्शातीं है कि खुलेआम सट्टा चालू है। दो महीने में तीन चार सटोरियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मगर सरग़ना तक नहीं पहुंच पाई है।
बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने पंजाबी कालोनी जेसे वीआईपी एरिया से नाई की दुकान के बराबर चोराहे पर खुलेआम सट्टे की खाईबाडी करते युवक को सट्टे की पर्ची,पेन न 830 रूपये की नकदी सहित, कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी आदित्य पुत्र विशनपाल को गिरफ्तार किया है।
दो तीन महीने में पहले भी पुलिस ने तीन-चार सटोरियों को पकड़कर न्यायालय भेजा था। लगता है ज़मानत पर आते ही फिर से लोगों ने सट्टे के खेल को शुरू कर दिया। जब तक पुलिस का पंजा सरगना तक नहीं पहुंचेगा सट्टे का यह खेल चलता रहेगा। वेसे भी नगर के लोग बताते हैं एक सरग़ना हो तो पुलिस पकड़े भी यहां तो मोहल्ला -मोहल्ला के अलग-अलग सरगना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

