5:44 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

रामोत्सव कार्यक्रम

उपखंड मोहल्ला पटेल नगर बदायूँ वार्ड नंबर 4 में 11:00 बजे जिला सह संयोजिका सुमन लता गुप्ता के निवास पर रामोत्सव का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पद्धति के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता डॉ प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट जिला संयोजिका मातृशक्ति बदायूं रही। डॉ गुप्ता ने कहा कि आज हम सब यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के पावन स्मरण मे रामोत्सव के इस दिव्य अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारे जीवन मूल्यों का जीवन्त प्रतीक है। भगवान राम का जीवन हमें सिखाता है की सत्य, त्याग ,मर्यादा और कर्तव्य मनुष्य को महान बनाते हैं। उन्होंने अपने जीवन में हर परिस्थिति में धर्म का पालन किया,,, चाहे वह पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास स्वीकार करना हो, या रावण जैसे अधर्मी का संहार करना। राम केवल एक नाम नहीं ,बल्कि एक आदर्श जीवन पद्धति है। राम हमें सिखाते हैं:- कैसे एक आदर्श पुत्र बने,कैसे एक आदर्श भाई और मित्र बने, और सबसे महत्वपूर्ण कैसे एक आदर्श समाज का निर्माण करें। कार्यक्रम में विमला गुप्ता ,नेहा, मीना वर्मा, वंदना यादव, किरण यादव ,मंजू शर्मा, रुचि यादव, राजकुमारी गुप्ता अंजू त्रिपाठी सुमन लता, वैष्णवी गुप्ता और महिषा सिंह जी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बदायूं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस