उझानी क्षेत्र के गांव पटपरागंज से 10 दिन पहले गायब युवक की पुलिस ने लिखी गुमशुदगी।
उझानी-बदांयू 1 अप्रैल।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज निवासी 26 वर्षीय युवक रामसरन 10 दिन से लापता हैं। कोतवाली पुलिस ने आखिरकार आज गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक उनकी कोई खबर नहीं मिली है ।
उल्लेखनीय है कि उझानी में पहले भी लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही एक युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







