7:26 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

दलित परिवार पर हमला: घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए

दलित परिवार पर हमला: घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए, महिलाएं और बच्चे घायल

कुंवर गांव

कुंवरगांव। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ओझा में शुक्रवार शाम एक दलित परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैर समुदाय के कुछ लोग हाथों में तमंचे लेकर घर में घुस आए और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पप्पू पुत्र किशनलाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपी गुड्डू, मुशीर और मोनिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी आए दिन उसे घेरते रहते हैं और जान से मारने व गांव से भगाने की धमकी देते हैं।
हमले में पीड़ित की पत्नी अनारकली के सीने में चोट आई है, जबकि बेटों अरुण और अरवन को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस