उझानी तेजतर्रार व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल का निधन।
उझानी-बदांयू 28 मार्च।
नगर के प्रमुख कपड़ा व्यवसाई व पश्चिम उघोग व्यापार मंडल के काफी लंबे समय तक नगराध्यक्ष रहे मुरलीमनोहर सिंघल का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। श्री सिंघल के निधन की सूचना मिलते ही उनके बाजार कलां निवास पर शोक श्रृद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
व्यापारी नेता श्री सिंघल काफी तेजतर्रार छवि के लिए जाने जाते थे कई बार व्यापारियों के हित के लिए अधिकारियों से भी भिड़ जाते थे। व अपनी मांग मनवाकर ही मानते थे।
दिवंगत मुरलीमनोहर सिंघल लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे, उन्होंने आज अंतिम सांस अपने छोटे पुत्र मनोज सिंघल के आवास पर ली। श्री सिंघल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गये है। उनके बड़े पुत्र राजीव अग्रवाल ने बताया कि पिताश्री का अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







